अचानक सामने आया सांड,बाइक ने मारी महिला को टक्कर,मां का शव देख बेटी ने भी तोड़ा दम

बहराइच– प्रदेश में आवारा पशुओं लगातार हादसे के कारण बनते जा रहें हैं । ताजा मामला जनपद बहराइच के बेगमपुर इलाके का है जहां पर बाइक से बाजार जा रहे दंपत्ति के सामने अचानक सांड आ गया और दोनों उससे टकरा गये । हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया वही मां की मौत की खबर सुन 10 साल की उसकी बेटी बेसुध हो गयी और जैसे ही महिला का शव घर पर पहुंचा तो मां को मृत देख बेटी फिर से जोर जोर से चीखते हुये दोबारा बेहोश हो गयी जब

Written By :

admin

Updated

August 31, 2018

बहराइच– प्रदेश में आवारा पशुओं लगातार हादसे के कारण बनते जा रहें हैं । ताजा मामला जनपद बहराइच के बेगमपुर इलाके का है जहां पर बाइक से बाजार जा रहे दंपत्ति के सामने अचानक सांड आ गया और दोनों उससे टकरा गये ।

हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया वही मां की मौत की खबर सुन 10 साल की उसकी बेटी बेसुध हो गयी और जैसे ही महिला का शव घर पर पहुंचा तो मां को मृत देख बेटी फिर से जोर जोर से चीखते हुये दोबारा बेहोश हो गयी जब तक लोग उसका इलाज कराते उसकी भी मौत हो गयी । 

बेगमपुर इलाके के रहने वाले प्रेमनारायण पत्नी पुष्पा के साथ बाइक से शहर आ रहे थे । तभी अचानक एक आवारा जानवर उनकी बाईक के सामने आ गया जब तो गाड़ी को रोक पाते वो जानवर से टकरा गये हादसे में पत्नी पुष्पा को गंभीर चोटें आ गयी परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया । इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो माँ की मौत की खबर सुन पुष्पा की दस साल की बेटी भोला देवी बेसुध हो गयी । परिजन पुष्पा का शव लेकर घर पहुंचे तो इस दौरान बेटी भोला को होश में लाया गया लेकिन मां के शव को देखकर वो फिर से चीखते हुये बेहोश गयी जब तक लोग कुछ समझ पाते या उसका इलाज होता उसने भी मां की मौत के सदमे से बेटी की भी जान चली गयी । 

वही पति प्रेम का आरोप है कि जिला अस्पताल में उनकी पत्नी का समय से इलाज नही हो सका इसकी वजह से उसकी जान चली गयी । अगर डॉक्टर समय से इलाज करते तो शायद हमारी पत्नी व बेटी दोनो जिंदा होते । 

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )