Bihar Politics: लालू की बेटी रोहिणी के ट्वीट से मचा बवाल, नीतीश के तल्ख तेवर के बाद बैकफुट RJD

Bihar Politics RJD vs JDU ,पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार में चल रहे खटपट के बीच जदयू और राजद में एक और विवाद सामने आया है। दरअसल, सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सुबह लगातार एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।

Written By :

SK Sharma

Updated

January 25, 2024

Bihar Politics RJD vs JDU ,पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार में चल रहे खटपट के बीच जदयू और राजद में एक और विवाद सामने आया है। दरअसल, सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सुबह लगातार एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। जिससे बिहार में सियासी भूचाल आ गया। हालांकि नीतीश कुमार के सख्त रवैये के बाद रोहिणी को कुछ ही घंटों में ये ट्वीट डिलीट करने पड़े।

नीतीश के तल्ख तेवर के बाद बैकफुट आई RJD

लालू परिवार ने पार्टी के सारे नेताओं को नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी नहीं बोलने को कहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को 20 मिनट में कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद जब नीतीश कुमार अपने आवास पर पहुंचे तो नेताओं से उन्हें रोहिणी आचार्या के पोस्ट की जानकारी मिली। नीतीश ने उन पोस्ट को देखा और तनाव भरे चेहरे के साथ किसी से फोन पर बात की। इसके बाद लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्या को कॉल कर उनसे पोस्ट डिलीट करने को कहा।

लालू यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी फोन किया है। उन्होंने जगदानंद सिंह से सभी नेताओं को निर्देश जारी करने को कहा है कि वे नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ भी न बोलें। नीतीश कुमार के कड़े तेवर के बाद लालू परिवार सकते में है और पूरे परिवार को डर सता रहा है कि नीतीश किसी भी वक्त कोई भी फैसला ले सकते हैं।

चुनाव का नहीं विकास का बिगुल फूंकता है मोदी… जानें बुलंदशहर में क्या कुछ बोले प्रधानमंत्री

लालू के बेटी रोहिणी ने अपने ट्वीट में क्या कुछ लिखा

उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया एक्स पर पहले ट्विट में लिखा ‘समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..। रोहिणी के इस ट्वीट में किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन ये तो जगजाहिर है कि वो किसकी बात कर रही थीं।

रोहिणी ने दूसरे ट्विट में लिखा ‘खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य। विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट’? रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया था। उसमें लिखा ‘अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..।’

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)