Bihar MLC Elections: पवन सिंह समेत सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार को औपचारिक रूप से पूरी हो गई। इस चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) सहित एनडीए के सभी 9 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की। नामांकन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया। Bihar MLC Elections: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते नवनिर्वाचित MLC में JDU से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं। जबकि भाजपा से भोजपुरी

Written By :

SK Sharma

Updated

June 11, 2026

Patna: NDA Candidates File Nominations for MLC Poll

Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद (MLC) की खाली 10 सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया गुरुवार को औपचारिक रूप से पूरी हो गई। इस चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) सहित एनडीए के सभी 9 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत दर्ज की। नामांकन वापस लेने की समय-सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया गया।

Bihar MLC Elections: सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

नवनिर्वाचित MLC में JDU से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं। जबकि भाजपा से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश, मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित को विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा LJP (राम विलास) के अशरफ अंसारी और RJD के सुनील सिंह ने भी एमएलसी चुनाव जीता।

2032 तक रहेगा 9 MLC का कार्यकाल

बिना किसी विरोध के चुने जाने के बाद, सभी उम्मीदवार अपने सर्टिफिकेट लेने के लिए विधानसभा पहुंचे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से खाली हुई सीट पर JDU ने ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था; उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा। वहीं, बाकी नौ सीटों का कार्यकाल 2032 तक रहेगा।

Bihar MLC Elections: मंत्री दीपक प्रकाश का पत्ता साफ

बता दें कि सोमवार को कुल 10 उम्मीदवारों ने 10 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किया था। इनमें से NDA ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि RJD ने एक उम्मीदवार उतारा। हालांकि, सबसे बड़ी चर्चा की बात यह है कि एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक भी सीट नहीं दी गई। दरअसल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश अभी मंत्री हैं, लेकिन वे विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। नतीजतन, उनका मंत्री पद अब खतरे में है। नियमों के अनुसार, मंत्री को पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर किसी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी होती है। ऐसे दीपक प्रकाश के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

RJD के फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष

गौरतलब है कि सुनील सिंह को दोबारा विधान परिषद भेजने के RJD के फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष पैदा हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के अहम पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है; हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)