बिहार चुनावः रैली में नीतीश पर चले पत्थर

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के मतदान के लिए मधुबनी के हरलाखी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 3, 2020

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के मतदान के लिए मधुबनी के हरलाखी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनपर पत्थरबाजी हुई है।

यह भी पढ़ें-महिला मित्र से मिलने घर में घुसा सिपाही, पति को देख खिड़की से कूदा, हालत गंभीर

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के मतदान के लिए मधुबनी के हरलाखी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां रैली में जब सीएम नीतीश नौकरियों की बात कर रहे थे उसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया।

इस पर सीएम नीतीश मंच से ही नाराज हो गए और बोलने लगे- खूब फेंको, फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और एक सुरक्षा घेरा बना लिया। सीएम नीतीश कुमार ने भी चुनावी सभा में अपना भाषण पूरा किया।