बड़ा खुलासाः सेक्स के लिए मना करने पर आरोपि ने की थी मॉडल की हत्या

मनोरंजन डेस्क — मुंबई के मलाड में कुछ दिन पहले एक सूटकेस में मॉडल का शव मिलने के बाद अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस मॉडल की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने सेक्स करने से मना कर दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल के एक मुज़म्मिल सैय्यद ने पुलिस को बताया कि सेक्स के लिए मना करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्स के लिए मना कर पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने 20 साल की मॉडल

Written By :

admin

Updated

October 18, 2018

मनोरंजन डेस्क — मुंबई के मलाड में कुछ दिन पहले एक सूटकेस में मॉडल का शव मिलने के बाद अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है.

बताया जा रहा है कि इस मॉडल की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने सेक्स करने से मना कर दिया था. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 20 साल के एक मुज़म्मिल सैय्यद ने पुलिस को बताया कि सेक्स के लिए मना करने पर उसने महिला की हत्या कर दी थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सेक्स के लिए मना कर पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने 20 साल की मॉडल मानसी के सिर पर एक स्टूल से हमला कर दिया.बता दें कि मानसी दीक्षित राजस्थान की रहने वाली थी और मुंबई में मॉडल के तौर पर काम कर रही थी. 

पुलिस ने बताया कि मानसी रविवार की रात को सैय्यद से मिलने गई थी जिसके बाद दोनों में कुछ कहासुनी हो गई इसके बाद सैय्यद ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. पुलिस की माने तो हत्या के बाद  लाश को एक सूटकेस में भरकर कैब करके इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकल गया. रास्ते में उसने ड्राइवर को माइंडस्पेस से होकर चलने को कहा जहां काफी झाड़ियां और घने पेड़ हैं.

उसने सूटकेस को वहां छोड़ दिया और दूसरा ऑटो रिक्शा करके वहां से निकल आया. लेकिन कैब ड्राइवर ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और कुछ ही घंटों में वो गिरफ्तार हो गया. वहीं पूछताछ के कुछ ही घंटों में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया.