कुशीनगर में बड़ा हादसा, छठ पूजा के दौरान पलटी नाव, 10 लोग थे सवार

कुशीनगर–उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सेवरही थाना इलाके के तिवारी पट्टी घाट पर छोटी नाव पलट गई। गनीमत थी कि पानी कम होने और किनारे पर मौजूद लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया। कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवारी पट्टी में बांसी नदी के किनारे स्थित छठ घाट पर रविवार की सुबह महिलाएं पूजन-अर्चन करने में जुटी हुई थी। तभी कुछ लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी के दूसरे किनारे की तरफ जाने लगे। इसी दौरान सवार युवकों द्वारा सेल्फी लेते समय नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार करीब

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 4, 2019

कुशीनगर–उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सेवरही थाना इलाके के तिवारी पट्टी घाट पर छोटी नाव पलट गई। गनीमत थी कि पानी कम होने और किनारे पर मौजूद लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिवारी पट्टी में बांसी नदी के किनारे स्थित छठ घाट पर रविवार की सुबह महिलाएं पूजन-अर्चन करने में जुटी हुई थी। तभी कुछ लोग छोटी नाव पर सवार होकर नदी के दूसरे किनारे की तरफ जाने लगे। इसी दौरान सवार युवकों द्वारा सेल्फी लेते समय नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार करीब दस लोग नदी में डूबने-उतराने लगे।

यह देख घाट पर मौजूद कुछ साहसी युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इसको लेकर घाट पर घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा।