यूपी की नौकरशाही में बड़े बदलाव की आहट, गृह महकमे के ग्रह बदलने के आसार

लखनऊ–यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की संभावना तेज हो गई है। डीजीपी से तालमेल में कमी व मनमुटाव के चलते प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार हटाए जा सकते है।  सूत्रों के मुताबिक, यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार को हटाया जा सकता है।उनकी जगह प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी को यूपी का नया प्रमुख सचिव (गृह) बनाया जा सकता है। अवनीश अवस्थी, पर्यटन का चार्ज दिया जा सकता है किसी और सीनियर आईएएस आफिसर को दिया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एम. देवराज मुख्यमंत्री के सचिव बन सकते हैं। सीनियर आईएएस दीपक कुमार को प्रमुख

Written By :

admin

Updated

July 30, 2019

लखनऊ–यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की संभावना तेज हो गई है। डीजीपी से तालमेल में कमी व मनमुटाव के चलते प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार हटाए जा सकते है। 

सूत्रों के मुताबिक, यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार को हटाया जा सकता है।उनकी जगह प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी को यूपी का नया प्रमुख सचिव (गृह) बनाया जा सकता है। अवनीश अवस्थी, पर्यटन का चार्ज दिया जा सकता है किसी और सीनियर आईएएस आफिसर को दिया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एम. देवराज मुख्यमंत्री के सचिव बन सकते हैं।

सीनियर आईएएस दीपक कुमार को प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) बनाया जा सकता है। इससे पहले योगी सरकार ने 17 आईएएस और एक पीसीएस अफसर का तबादला किया था। इसके साथ ही कई सीनियर आईएएस के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।