2022 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। वही चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बता दें कि बदायूं के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरके शर्मा को आंवला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां से वह चुनाव लड़ेंगे। भाजपा विधायक ने थामा सपा का दामन: समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर लिखा कि अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 10, 2022

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियों में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। वही चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बता दें कि बदायूं के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राधा कृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरके शर्मा को आंवला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां से वह चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा विधायक ने थामा सपा का दामन:

समाजवादी पार्टी ने ट्वीटर पर लिखा कि अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक श्री राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि 2017 में पंडित राधा कृष्ण शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के साथ बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्हें 82070 वोट मिले थे।

यूपी में 7 चरण में होने चुनाव:

उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी

दूसरा फेज-14 फरवरी

तृतीय चरण-20 फरवरी

चतुर्थ चरण-23 फरवरी

पांचवा चरण-27 फरवरी

छठा चरण-3 मार्च

सातवां चरण-7 मार्च

कोविड गाइडलाइन के अनुसार होंगे चुनाव:

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए चुनाव कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जीत के बाद जश्न या विजय जुलूस की इजाजत नहीं होगी। डोर टू डोर कैंपने के लिए पांच लोगों की ही इजाजत रहेगी। डिजिटल वर्चुअल तरीके से राजनीतिक पार्टियां प्रचार करेंगी। सभी राज्यों में रात 8 बजे के बाद से प्रचार करने पर रोक।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)