बिहार की बेटी ने ठुकराया बॉलीवुड के गानों का ऑफर, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

मैथिली ठाकुर ने तय किया है कि वो बॉलीवुड में एंट्री नहीं करेंगी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में गाने से इनकार कर दिया है। यही नहीं लोक गायिका के तौर पारंपरिक गायन जारी रखेंगी।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 11, 2020

अपनी आवाज के हुनर से खास पहचान बनाने वाली 20 वर्षीय लोक गायिका मैथिली ठाकुर की इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उनके एक फैसले ने सबका ध्यान उनकी ओर आकर्षित कर दिया है।

ये भी पढ़ें..7 साल की बच्ची ने उठाया 80 किलो का वजन, हैरान रह गए लोग…

दरअसल, मैथिली ठाकुर ने तय किया है कि वो बॉलीवुड में एंट्री नहीं करेंगी। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में गाने से इनकार कर दिया है। यही नहीं लोक गायिका के तौर पारंपरिक गायन जारी रखेंगी।

Singer Maithili

हर तरफ जमकर हो रही तारीफ 

उनके इसी फैसले को जमकर तारीफ हो रही है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके इस फैसले की वाहवाही हो रही है। ट्विटर पर मैथिली ठाकुर की चर्चा जोरों पर है, कई यूजर्स उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

https://twitter.com/BiharKaLall/status/1336936567986798595?s=20

बता दें कि मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी से हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। अपने खास सिंगिंग टैलेंट वजह से मैथिली ठाकुर को काफी पसंद किया जाता है।

यूट्यूब पर करोड़ों की फैन फॉलोइंग

वो हिंदी, भोजपुरी, मैथिली और कई अलग भाषाओं में गा लेती हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। लोग उनके सिंगिंग टैलेंट की काफी तारीफ करते हैं और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें..हैवानियत की हदः रेप के बाद विवाहिता की हत्या, प्राइवेट पार्ट में ठूंसा हुआ था कपड़ा…!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )