Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी की इस खुबसूरत अभिनेत्री ने किया सुसाइड, होटल में मिला शव

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 26, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने वाराणसी में एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आकांक्षा दुबे मूलरूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उनका पूरा परिवार मुंबई में रह रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ में स्थित सोमेंद्र होटल के रूकी थीं। आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले दिनों वाराणसी पहुंचीं थीं। तीन-चार दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बीती रात वह एक बर्थडे पार्टी में शामिल भी हुईं थीं। देर रात जब वह होटल वापस लौटी तो उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से कमरे की चाबी मांगी और वहां से चली गयीं।

ये भी पढ़ें..कांग्रेस का सत्याग्रहः प्रियंका बोली- मेरे शहीद पिता का अपमान किया फिर भी आपकी सदस्यता रद्द क्यों नहीं ?

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। रविवार को प्रातःकाल उनके कमरे का दरवाजा न खुलने होटलकर्मियों ने रूम की दूसरी चाबी से जब दरवाजा खोला तो एक्ट्रेस का शव फंदे से लटकता पाया। इस पर होटलकर्मियों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी है और साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

 Bhojpuri Actor Akanksha Dubey

कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई फिट फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने अभिनय के करियर में उन्होंने सभी भोजपुरी सुपरस्टार के साथ काम किया है। आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिजार्पुर में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था। उन्हें भोजपुरी फिल्म वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की-2 में काम करने का अवसर मिला।

इन दोनों फिल्मों से आकांक्षा की पहचान भोजपुरी फिल्म जगत में बन गई। आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। हाल के दिनों में उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ये आरा कभी हारा नहीं। गाना भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। आकांक्षा के सोशल मीडिया पेज पर उनका आखिरी पोस्ट निराशा भरा रहा। आकांक्षा ने लिखा बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)