भांजे को दिये थे उधार रुपये ,मांगने पर साथियों संग मिल मामा की कर दी हत्या

बहराइच– रामगावँ इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की उसके सगे भांजे ने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या दी । मृतक ने अपनी जमीन बेचकर  मिले सात लाख रुपये उसने अपने भांजे को उधार दिये थे जिसे वो वापस मांग रहा था ।  लेकिन वो मामा से उधार लिये रुपये वापस नही करना चाहता था । बार बार पैसे मांगने से नाराज होकर उसने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर अपने दो साथियों के साथ मिल उसने मामा को सुनसान जगह पर बुलाया और फिर तीनो ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी । पुलिस हत्यारे

Written By :

admin

Updated

January 7, 2019

बहराइच– रामगावँ इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति की उसके सगे भांजे ने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या दी । मृतक ने अपनी जमीन बेचकर  मिले सात लाख रुपये उसने अपने भांजे को उधार दिये थे जिसे वो वापस मांग रहा था । 

लेकिन वो मामा से उधार लिये रुपये वापस नही करना चाहता था । बार बार पैसे मांगने से नाराज होकर उसने मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाकर अपने दो साथियों के साथ मिल उसने मामा को सुनसान जगह पर बुलाया और फिर तीनो ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी । पुलिस हत्यारे भांजे समेत तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । चार दिन पूर्व रामगावँ इलाके में स्थित बभनी पुल के पास आम के बाग में ग्राम शाहपुरवा के रहने वाले अनन्तराम का शव बरामद हुआ था । मृतक के बड़े भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुये तहरीर दी थी । जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की । इसी दौरान पुलिस टीम को मृतक की और से अपने भांजे प्रशांत चंद्रा उर्फ बब्बू मौर्य को सात लाख रुपये उधार देने की बात पता चली जो कई बार मांगने पर भी उसे लौटा नही रहा था । इसको ध्यान में रख पुलिस टीम ने प्रशान्त के नम्बर को सर्विलांस पर लगाकर निगरानी शुरू की इस दौरान उसकी बातचीत से वो संदिग्ध लगा । जिसके बाद टीम ने प्रशांत व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने मामा की और से लगातार उधार दिये पैसे मांगने की वजह अपने दो साथियों को पचास हजार रुपये देकर हत्या करने की बात बताई। 

अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अनन्तराम की हत्या का खुलासा करने के लिये रामगावँ पुलिस के साथ ही स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया था । टीमों ने तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुये मृतक के भांजे प्रशान्त व उसके साथी वसीम व नासिर को गिरफ्तार कर लिया प्रशांत ने मामा को रास्ते से हटाने में मदद करने के एवज में दोनों को पचास हजार रुपये भी दिये थे । जिसमें से 27 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुये हैं । इन सभी को जेल भेजा जा रहा है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच )