अंबेडकरनगर में बसपा नेता जुगरात मेहंदी और ड्राइवर को गोलियों से भूना, मौत

अंबेडकरनगर– जिले में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार बसपा के बड़े नेता जुगराम मेहंदी और उनके चालक सुनीत यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए है। हंसवार थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुगराम मेहंदी सोमवार सुबह अपनी जीप से चालक सुनीत यादव के साथ गांव से टांडा शहर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 9:30 बजे के करीब गाड़ी जब रामपुर स्थलवा के पास पहुंची तभी

Written By :

admin

Updated

October 15, 2018

अंबेडकरनगर– जिले में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार बसपा के बड़े नेता जुगराम मेहंदी और उनके चालक सुनीत यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए है।

हंसवार थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी बसपा नेता जुगराम मेहंदी सोमवार सुबह अपनी जीप से चालक सुनीत यादव के साथ गांव से टांडा शहर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 9:30 बजे के करीब गाड़ी जब रामपुर स्थलवा के पास पहुंची तभी अज्ञात लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर शुरू दी। 

जुगराम और चालक सुनीत को सीने समेत शरीर में कई जगह गोलियां लगीं। इस दौरान उधर से गुजर रहे दो राहगीरों को भी गोलियां लगीं। सरेआम हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बसपा नेता और उनके चालक को मृत घोषित कर दिया। 

Ambedkar nagar jugram 1

जानकारी के मुताबिक माफिया खान मुबारक से जुगराम की पुरानी रंजिश चली आ रही थी। एक साल पहले भी उसने हमला करवाया था। आशंका जताई जा रही है कि खान मुबारक ने ही हत्या करवाई है।