Bangalore Rain: बेंगलुरु में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही ! शहर में बाढ़ जैसे हालात तालाब,अब तक 5 की मौत

Bangalore Rain: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई हिस्सों में सोमवार से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है। शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। 24 घंटे के अंदर बेंगलुरु में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। Bangalore Rain: ऑरेंज अलर्ट जारी भारत के दक्षिण में मानसून आने में अभी 6 से 7 दिन शेष हैं, लेकिन मानसून पूर्व बारिश ने आफत मचानी शुरू कर दी है। मौसम

Written By :

SK Sharma

Updated

May 20, 2025

bengaluru heavy rain

Bangalore Rain: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई हिस्सों में सोमवार से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है। शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। 24 घंटे के अंदर बेंगलुरु में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Bangalore Rain: ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत के दक्षिण में मानसून आने में अभी 6 से 7 दिन शेष हैं, लेकिन मानसून पूर्व बारिश ने आफत मचानी शुरू कर दी है। मौसम विभाग की माने तो केरल में 27 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है। इधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बेंगलुरु में मंगलवार को भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने कर्नाटक के पास अरब सागर के ऊपर 21 मई से चक्रवाती परिसंचरण के बारे में चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती गतिविधि तेज होने से 22 मई को और तेज बारिश होगी। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

केरल में 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को वायनाड और केरल के उत्तरी जिलों कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पलक्कड़, मलप्पुरम और त्रिशूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने एर्नाकुलम, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा और पथानामथिट्टा के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण भूस्खलन की संभावना बढ़ सकती है, खासकर पहाड़ी इलाकों में।

monsoon: इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। वहीं मैदानी इलाकों में मध्य प्रदेश के खजुराहो में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा 46.6 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा। आईएमडी की माने तो केरल में 27 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)