बेगमात रॉयल फ़ैमिली ने मनाया एंटी वैलेंटाइन डे, प्रेमी जोड़ों को बांटे गुलाब के फूल

लखनऊ–वेलेंटाइन डे के मौके पर नवाबी शहर की बेगमों ने पश्चिमी सभ्यता का खुलकर विरोध किया । बेगमत रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने शहर के पार्को का दौरा किया और प्रेमी जोड़ो को गुलाब का फूल भेंट किया । वेलेंटाइन डे पर राजधानी के कई पार्कों में कपल्स का नजारा देखने को मिला । लेकिन बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए एंटी वैलेंटाइन डे मनाया । इस मौके पर उन्होंने पार्कों में बैठे कपल्स व लड़कियों को गुलाब के फूल देकर एंटी वैलेंटाइन डे मनाने की सलाह दी । बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध

Written By :

admin

Updated

February 14, 2019

लखनऊ–वेलेंटाइन डे के मौके पर नवाबी शहर की बेगमों ने पश्चिमी सभ्यता का खुलकर विरोध किया । बेगमत रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने शहर के पार्को का दौरा किया और प्रेमी जोड़ो को गुलाब का फूल भेंट किया ।

वेलेंटाइन डे पर राजधानी के कई पार्कों में कपल्स का नजारा देखने को मिला । लेकिन बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध ने वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए एंटी वैलेंटाइन डे मनाया । इस मौके पर उन्होंने पार्कों में बैठे कपल्स व लड़कियों को गुलाब के फूल देकर एंटी वैलेंटाइन डे मनाने की सलाह दी ।

बेगमात रॉयल फैमिली ऑफ अवध की सदस्यों का कहना था कि प्यार किसी खास दिन का मोहताज नहीं । लोग अपने मां-बाप, परिवार को रोज प्यार करते हैं । इस प्रेम की खातिर हम बहुत कुछ त्याग करते हैं । वही दूसरी तरफ वेलेंटाइन डे पर पार्को में खुलेआम अश्लीलता फैली रहती है इस पर हमें सोचना होगा ।