बाराबंकीः दबंगों ने घर में घुसकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, पैर की हड्डी टूटी

बाराबंकी–उत्तर प्रदेश में दबंगों को अब कानून का तनिक भी खौफ नहीं है, इसकी ताजा बानगी तब देखने को मिली, जब बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दरअसल पूरा मामला थाना टिकैतनगर के खुटौली गाँव का है, जहां जमीनी विवाद के चलते लगभग आधा दर्जन बेखौफ दबंगों ने महिला के घर में धावा बोल दिया। हमलावर दबंग नमोनारायण, अंकित, अनुज, वीरबल सहित बलवीर पांडेय ने महिला को लाठी डंडो से जमकर पीटा। जिससे पीड़िता के शरीर में कई गम्भीर चोटें आई हैं। इसके अलावा महिला के

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 28, 2020

बाराबंकी–उत्तर प्रदेश में दबंगों को अब कानून का तनिक भी खौफ नहीं है, इसकी ताजा बानगी तब देखने को मिली, जब बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन दबंगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

दरअसल पूरा मामला थाना टिकैतनगर के खुटौली गाँव का है, जहां जमीनी विवाद के चलते लगभग आधा दर्जन बेखौफ दबंगों ने महिला के घर में धावा बोल दिया। हमलावर दबंग नमोनारायण, अंकित, अनुज, वीरबल सहित बलवीर पांडेय ने महिला को लाठी डंडो से जमकर पीटा। जिससे पीड़िता के शरीर में कई गम्भीर चोटें आई हैं। इसके अलावा महिला के पैर की हड्डी भी टूट गई।

पीड़िता ने स्थानीय थाने में जाकर दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं की और पीड़िता को आश्वासन देकर चलता कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

(रिपोर्ट-सतीश कश्यप, बाराबंकी)