महिलाओं से इतनी नफरत ! 14 महीने में 9 को मार डाला…हत्या के बाद करता था ये काम

129

Bareilly Serial Killer: यूपी के बरेली में खौफ का पर्याय बन चुका साइको किलर आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। उसका नाम कुलदीप है। आरोप है कि उसने करीब 14 महीने में एक के बाद एक नौ अधेड़ महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। इन सभी की हत्या सुनसान खेतों में गला घोंटकर की गई थी। पुलिस पूछताछ में सीरियल किलर कुलदीप ने बताया कि उसे महिलाओं से चिढ़ थी। वह उनसे नफरत करने लगा था। इसीलिए वह एक-एक कर महिलाओं को मौत के घाट उतारता था। कुलदीप ने इस नफरत के पीछे की कहानी भी बताई है।

क्या है पूरा मामला…

दरअसल, नौ महिलाओं की हत्या के आरोपी साइको किलर कुलदीप की सगी मां और दो बहनों की मौत हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां उसे प्रताड़ित करती थी। वहीं, जब कुलदीप की शादी हुई तो कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। इन सब घटनाओं ने उसके दिल और दिमाग में महिलाओं के प्रति नफरत भर दी। पत्नी के चले जाने के बाद कुलदीप जंगलों और सुनसान जगहों पर रहने लगा। पैदल चलना, मोबाइल न रखना, अजीबो-गरीब व्यवहार करना उसकी फितरत बन गई थी। इसीलिए उसने एक-एक कर महिलाओं को मौत के घाट उतारना शुरू कर दिया।

महिलाओं की हत्या करने के बाद करता था ये काम

Related News
1 of 1,501

शुक्रवार (9 अगस्त) को बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने इस सीरियल किलिंग का खुलासा करते हुए कुलदीप को मीडिया के सामने पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इलाके में हुई कुछ हत्याओं के मामले में कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी महिलाओं से खीझता था। विरोध करने पर वह गला दबाकर उनकी हत्या कर देता था। आरोपी ने 6 वारदातें कबूल की हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

सेक्स करने की करता था डिमांड

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप सुनसान जगहों पर महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे सेक्स की डिमांड करता था। जब पीड़िताएं विरोध करतीं तो कुलदीप उनकी साड़ी/दुपट्टे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता। हत्या के बाद वह मृतका का कोई एक सामान यादगार के तौर पर अपने पास रख लेता, जैसे दरांती, लिपस्टिक, बिंदी या आधार कार्ड। गौरतलब है कि पिछले 14 महीने में बरेली के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र के करीब 25 किलोमीटर के दायरे में 9 महिलाओं की हत्या हो चुकी है। सभी का पैटर्न एक जैसा था। इस वारदात को लेकर पुलिस ने स्केच जारी किए थे। स्केच जारी करने के 48 घंटे के अंदर ही साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया गया।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...