बरेली में अवैध पटाखा फैक्ट्री में दोरादर धमाका, पांच की मौत, 8 मकान जमींदोज

Bareilly Cracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान भी जमींदोज होने की खबर है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना बरेली जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिरौली में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके

Written By :

SK Sharma

Updated

October 3, 2024

Bareilly Cracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान भी जमींदोज होने की खबर है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह घटना बरेली जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिरौली में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पहुंची पुलिस ने मलबे से पांच लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य मकानों का मलबा हटाया जा रहा है। इसमें फंसे लोगों के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस-प्रशासन की लापरवाही

पुलिस को टहलाते समय आरोपी ने बताया था कि उसने खेत में अपने पटाखों का गोदाम बना रखा है। उसने घर की छत पर कुछ पुराने पटाखे सुखाने के लिए रखे थे। इसके बाद वह अपनी पत्नी के लिए दवा लेने चला गया। इसी बीच किसी तरह आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम 5 और 9 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। प्रशासन ने लाइसेंस निरस्त कर दिया। यहीं से लापरवाही शुरू हुई। लाइसेंस निरस्त होने के बाद पुलिस ने न तो यह जांच की कि उसके पास कितना भंडारण है और न ही उसने कहां गोदाम बना रखे हैं।

अवैध रूप से बना रहा था पटाखे

इस संबंध में बरेली पुलिस की ओर से बयान आया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अजमल खान ने घटना के संबंध में बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस ने अब तक घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मलबे से पांच लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)