Barabanki: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से दर्दनाक हादसा, 2 की मौत, 40 घायल, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

Avsaaneshwar Temple: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में हैदरगढ़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को करंट लगने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 40 से ज़्यादा लोग घायल हैं। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में जमा हुए थे। इसी दौरान बंदरों बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। तार गिरते ही करंट शेड तक फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों

Written By :

SK Sharma

Updated

July 28, 2025

Avsaaneshwar mahadev Temple

Avsaaneshwar Temple: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में हैदरगढ़ इलाके में स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को करंट लगने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 40 से ज़्यादा लोग घायल हैं। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में जमा हुए थे।

इसी दौरान बंदरों बिजली के तार पर कूदने से तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। तार गिरते ही करंट शेड तक फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और भगदड़ मच गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। फ़िलहाल, कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Avsaaneshwar Temple: सीएम योगी नr मुआवजे की घोषणा

इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और तुरंत मौके पर पहुँचकर राहत कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी ज़िले में स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेज़ी लाने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Awsaneshwar Mahadev Mandir : जानें कैसे मची भगदड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। रात करीब 2 बजे जब जलाभिषेक चल रहा था, तभी अचानक मंदिर परिसर में करंट आ गया। बताया जा रहा है कि बंदरों की उछल-कूद के कारण बिजली का तार टूटकर टिन शेड पर गिर गया और करंट फैल गई। इस दौरान मंदिर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और घायलों को हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल घटना स्थाल पर डीएम शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)