लखनऊः धमाकों के साथ चलती पिकअप बनी आग का गोला, बाजार में मची भगदड़

लखनऊ–राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना स्थित बंगला बाज़ार में चलती पीकअप में आग लग गयी। पिकअप में रखे तीन सिलेंडर में दो सिलेंडर फटने से आसपास में अफरातफरी का मौहाल बन गया। प्रत्यक्षयदर्शी के मुताबिक जिस पिकअप में आग लगी वो pwd की थी जिसमे सड़क पर लगाये जा रहे वाईट पट्टी से संबंधित समान रखे हुए थे। वही फ़ायर टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना के एक घंटे देरी के बाद पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया तब तक दो सिलेंडर फट चुके थे।।लगभग एक घंटे से ज्यादा देरी तक पिकअप जलता रहा। बीच बाजार में

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 5, 2020

लखनऊ–राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना स्थित बंगला बाज़ार में चलती पीकअप में आग लग गयी। पिकअप में रखे तीन सिलेंडर में दो सिलेंडर फटने से आसपास में अफरातफरी का मौहाल बन गया।

प्रत्यक्षयदर्शी के मुताबिक जिस पिकअप में आग लगी वो pwd की थी जिसमे सड़क पर लगाये जा रहे वाईट पट्टी से संबंधित समान रखे हुए थे। वही फ़ायर टीम पर
आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना के एक घंटे देरी के बाद पहुंची टीम ने आग पर काबू
पाया तब तक दो सिलेंडर फट चुके थे।।लगभग एक घंटे से ज्यादा देरी तक पिकअप जलता रहा। बीच बाजार में होने की वजह से अफरातफरी का मौहाल बन गया।

वहीं एलएफएम जनार्धन प्रसाद ने बताया कि सूचना के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि पिकअप में रखे दो सिलेंडर फटे हैं। लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गाड़ी का ड्राइबर मौके से फरार हो गया है।