बीजेपी विधायक की गुंडई, 57 लाख के बकायेदार का जबरन जुड़वाया बिजली कनेक्शन

बलिया–बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली। बिजली विभाग द्वारा बड़े बकायेदारो की बिजली काट कर लौट रहे बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाकर जबरन काटी गई विजली का कनेक्शन चालू करवाया । जिससे नाराज बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी बीजेपी विधायक के ऊपर कार्यवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की कर रहे मांग । आपको बता दे कि बिजली विभाग की टीम अधिशाषी अभियंता के के नेतृत्व में एक कोल्ड स्टोरेज की बिजली काटने गए

Written By :

admin

Updated

October 16, 2018

बलिया–बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली। बिजली विभाग द्वारा बड़े बकायेदारो की बिजली काट कर लौट रहे बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता और अवर अभियंता को अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाकर जबरन काटी गई विजली का कनेक्शन चालू करवाया ।

जिससे नाराज बिजली विभाग के समस्त कर्मचारी बीजेपी विधायक के ऊपर कार्यवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और विधायक के ऊपर मुकदमा दर्ज कराने की कर रहे मांग । आपको बता दे कि बिजली विभाग की टीम अधिशाषी अभियंता के के नेतृत्व में एक कोल्ड स्टोरेज की बिजली काटने गए थे जिसके ऊपर 57 लाख का बकाया था। उसी कोल्ड स्टोरेज की बिजली काटने के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने जबरन काटी गई बिजली को जुड़वाया ।