चोरी करते पकड़ी गई दो महिलाएं

जिले में एक शख्स दो महिलायों के हाथ पकड़े नजर आया । दरअसल बाजर में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं से पकड़ी गई ये दोनो महिलाएं काफी दिनों से चोरी करती थी ।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 13, 2020

जिले में एक शख्स दो महिलायों के हाथ पकड़े नजर आया । दरअसल बाजर में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं (women) से पकड़ी गई ये दोनो महिलाएं काफी दिनों से चोरी करती थी ।

आज भी कपड़े की एक दुकान पर दो महिलाएं कपड़े खरीद रही थी इसी दौरान इन दो चोर महिलायों (women) ने एक बुजुर्ग महिला का पर्स निकाल लिया । पर्स निकालते हुए दुकानदार की नजर इन दोनों चरी करने वाली महिलाओ पर पड़ गई और उसने इन दोनों को पकड़ लिया ।

ये भी पढ़ें..बुजुर्ग चौकीदार से मालिश कराते हुये सिपाही का Video वायरल

इसके बाद वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । काफी देर के बाद किसी तरह से दोनो महिलाओं (women) ने चोरी किया हुआ पर्स वापस किया इस पर्स में एक सोने की अंगूठी व कुछ रुपये थे । इसके बाद कुछ लोगो ने पुलिस बुला कर पकड़ी गई दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले करने की बात कही ।

ये सब हो रहा था के अचानक से दोनो चोर महिलाएं हाथ छुड़ा कर वहाँ से भाग निकली । कुछ लोगो ने इनका पीछा भी किया मगर बाजार की भीड़ में इतनी तेजी से दोनो गायब हो गई के नजर ही नही आई ।

ये भी पढ़ें..दारोगा जी ने प्रेमिका से थाने में की शादी, एसपी साहब ने दिया आशिर्वाद..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)