अब यूपी पुलिस रहेगी फिट, एसएसपी ने की अनोखी पहल

लखनऊ–राजधानी पुलिस को फिट और तनाव मुक्त रखने के लिए हर थानों में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट बनवाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी ने पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के निर्देश में पुलिसिंग को बेहतर करने और पुलिसकर्मियो को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये जनपद के सभी थानो पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत सभी थानो पर साफ-सफाई व अभिलेखो के रख-रखाव के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप सें फिट व तनाव मुक्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 13, 2019

लखनऊ–राजधानी पुलिस को फिट और तनाव मुक्त रखने के लिए हर थानों में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट बनवाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी ने पहल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के निर्देश में पुलिसिंग को बेहतर करने और पुलिसकर्मियो को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिये जनपद के सभी थानो पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके अन्तर्गत सभी थानो पर साफ-सफाई व अभिलेखो के रख-रखाव के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप सें फिट व तनाव मुक्त रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी थानों पर पुलिस कर्मचारियों के लिए बैडमिंटन/बालीवाल कोर्ट बनाया जायेगा, जिससे पुलिसकर्मी फिट रहेंगे, उनका मानसिक तनाव दूर होगा और उनकी कार्य क्षमता में और भी ज्यादा सुधार होगा।