बदमाशो ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ कई राउंड गोली मारकर फैलाई सनसनी

अम्बेडकरनगर — यूपी के अमेबेकरनगर में  बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि न तो उन्हें खाकी का डर है और न ही कानून का खौफ। जब जिसे जहाँ चाहा वहां ठोक दिया और इन सबके बीच जल्द खुलासा का ढिंढोरा पीटने वाली अम्बेडकरनगर पुलिस सिर्फ तमाशा देखती है। जिले में अभी चार दिन पहले बदमाशो ने बसपा नेता और उसके ड्राइवर की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी । अम्बेडकरनगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी क़ि तभी बेखौफ बदमाशो ने जिले में एक और बड़ी वारदात की इबारत लिख दी । दरअसल मामला अकबरपुर

Written By :

admin

Updated

October 20, 2018

अम्बेडकरनगर — यूपी के अमेबेकरनगर में  बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि न तो उन्हें खाकी का डर है और न ही कानून का खौफ। जब जिसे जहाँ चाहा वहां ठोक दिया और इन सबके बीच जल्द खुलासा का ढिंढोरा पीटने वाली अम्बेडकरनगर पुलिस सिर्फ तमाशा देखती है।

जिले में अभी चार दिन पहले बदमाशो ने बसपा नेता और उसके ड्राइवर की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी । अम्बेडकरनगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी क़ि तभी बेखौफ बदमाशो ने जिले में एक और बड़ी वारदात की इबारत लिख दी । दरअसल मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घटकना का है जहाँ पर आज सुबह ट्रैक्टर में हवा डलवा रहे युवक को बदमाशों ने एक के बाद एक करके 6 गोली मारी । और घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौकाए वारदात से भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ से हालत गंभीर होने की वजह से युवक को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया ।

घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची पुलिस को घटना स्थल से 6 गोलियों के खोखे बरामद हुए है । ये सभी खोखे नाइन एमएम पिस्टल और 315 बोर के बताये जा रहे है। फ़िलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूंछताछ के बाद मामले की जाँच में जुट गयी है।

गौरतबल है कि जिस तरह से चार दिन के भीतर बदमाशों ने इस दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया है उससे ये साफ़ जाहिर होता है कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है और लगातार बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की पोल खोलकर रख दी है। फ़िलहाल अब देखना ये है जिले की सुरक्षा की कमान संभाल  रहे कप्तान साहब इन दो बड़ी घटनाओं का खुलासा कब करते है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी)