बांदा में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर टाइल्स व्यापारी को अगवा किया

बांदा– जिले में बेखौफ बदमाशों ने टाइल्स कारोबारी प्रदीप सिंह सेंगर के कारखाने में असलहे की नोक पर अपहरण कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने कारखाने में रखा 2.5 लाख रूपये लूट लिए। वहीं अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बदमाश कौन थे उनका हुलिया कैसा था ऐसे तमाम  बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।बता दें कि अतर्रा निवासी नीलू सेंगर टाइल्स कारोबारी हैं। बताया जा रहा है कि नीलू देर रात सर्किट हाउस के पास स्थित कारखाने में गए थे। इसी दौरान अचानक

Written By :

admin

Updated

September 22, 2018

बांदा– जिले में बेखौफ बदमाशों ने टाइल्स कारोबारी प्रदीप सिंह सेंगर के कारखाने में असलहे की नोक पर अपहरण कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने कारखाने में रखा 2.5 लाख रूपये लूट लिए। वहीं अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बदमाश कौन थे उनका हुलिया कैसा था ऐसे तमाम  बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है।बता दें कि अतर्रा निवासी नीलू सेंगर टाइल्स कारोबारी हैं। बताया जा रहा है कि नीलू देर रात सर्किट हाउस के पास स्थित कारखाने में गए थे।

इसी दौरान अचानक एक इनोवा कार आकर रुकी। कार सवार तीन से चार असलहाधारी बदमाशों ने नीलू को असलहे की नोक पर कार में बैठा कर बदमाश फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है।

एसपी एस. आनंद के मुताबिक टाइल्स कारोबारी प्रदीप सेंगर उर्फ नीलू का 6 अपहरणकर्ता उनके शोरूम से उनकी ही इनोवा गाड़ी में अपहरण कर ले गए हैं। स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पास 2.5-3.0 लाख कैश मौजूद था। पूरे जिले में सूचना दे दी गई है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।