बूथ सम्मेलन में बोले सांसद,-‘ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ ‘

बहराइच– पयागपुर में स्थित इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को भाजपा की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। पयागपुर के बस स्टॉप चौराहे पर स्थित अरुण मेमोरियल इंटर कालेज सभागार में विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषणशरण सिंह व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसी

Written By :

admin

Updated

November 1, 2018

बहराइच– पयागपुर में स्थित इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को भाजपा की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

पयागपुर के बस स्टॉप चौराहे पर स्थित अरुण मेमोरियल इंटर कालेज सभागार में विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषणशरण सिंह व पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके अनुशासन व मेहनत के बल पर ही जनपप्रतिनिधि सफल होते हैं। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से ही केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। 

मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर से अग्रसर है। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, विस प्रभारी सच्चिदानंद पाठक, मंडल अध्यक्ष बटेकृष्ण त्रिपाठी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर कमलेश कुमार सिंह, राजेश विश्वास, प्रदीप त्रिपाठी, सुनील सिंह, हरिओम रस्तोगी, उमाशंकर तिवारी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)