प्रतापगढ़ में बेख़ौफ बदमाशों ने युवक की गोली मार की हत्या

प्रतापगगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में बदमाश बेख़ौफ़ हैं। सूबे में जंगलराज कायम है। वहीं पुलिस पर मुख्यमंत्री और डीजीपी की नसीहतों का भी को असर नही हो रहा है। इसी कड़ी में एक दवा कम्पनी के एमआर को अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेशाम कनपटी और कंधे पर दो गोलियां दाग कर हत्या कर दी और मृतक की बाइक लेकर तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए।  बता दें कि बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब बजरंग बहादुर सिंह बाइक से मान्धाता कोतवाली इलाके के अपने घर हरचेतपुर जा रहा था। घर पहुचने में अभी

Written By :

admin

Updated

October 17, 2018

प्रतापगगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में बदमाश बेख़ौफ़ हैं। सूबे में जंगलराज कायम है। वहीं पुलिस पर मुख्यमंत्री और डीजीपी की नसीहतों का भी को असर नही हो रहा है।

इसी कड़ी में एक दवा कम्पनी के एमआर को अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेशाम कनपटी और कंधे पर दो गोलियां दाग कर हत्या कर दी और मृतक की बाइक लेकर तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए।

 बता दें कि बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब बजरंग बहादुर सिंह बाइक से मान्धाता कोतवाली इलाके के अपने घर हरचेतपुर जा रहा था। घर पहुचने में अभी लगभग सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि हत्यारो ने गोली मारकर  मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और फौरन जिला अस्पताल लेकर इस उम्मीद में भागे की अभी हमारा लाडला बच सकता है।

 इस वारदात के बाद से ही पिता सुधबुध खो बैठा और परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कल ही नई बाइक खरीदी थी और अपने साथियों को मिठाई खिलाकर मुख्यालय से घर को रवाना हुआ था कि घर से पहले ही मौत से उसका सामना हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान भारी लावलश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए घटना की बाबत जानकारी जुटाने के बाद मौके को रवाना हो गए।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)