रेस्टोरेंट के अंदर मिला बी.कॉम की छात्रा का शव

हाथरस — शहर के थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र के बुर्ज वाला कुंआ इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट के अंदर से बी.कॉम की एक छात्रा का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती का नाम खुशबू है वह शहर के ही भूरापीर इलाके की गली नंबर चार की रहने वाली है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी है और इस वारदात को अंजाम देने में जिस युवक का नाम सामने आ रहा है वह रिश्ते का मामा बताया जा रहा है। आशंका तो यह भी है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या हुई है लेकिन एसपी का कहना है

Written By :

SK Sharma

Updated

February 5, 2020

हाथरस — शहर के थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र के बुर्ज वाला कुंआ इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट के अंदर से बी.कॉम की एक छात्रा का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती का नाम खुशबू है वह शहर के ही भूरापीर इलाके की गली नंबर चार की रहने वाली है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गयी है और इस वारदात को अंजाम देने में जिस युवक का नाम सामने आ रहा है वह रिश्ते का मामा बताया जा रहा है।

आशंका तो यह भी है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या हुई है लेकिन एसपी का कहना है कि इस बारे में अभी युवती के परिजनों द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है। जाँच में इसकी जानकारी हो सकेगी। उनका कहना है कि वारदात में शामिल बताये गए युवक की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कराई जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

मृतक छात्रा के पिता की माने तो एक तरफा प्रेम में रिश्ते के मामा ने अपनी ही भांजी का क़त्ल कर दिया।काफी समय से कर छात्रा को परेशान रहा था। बेटी से शादी करना चाहता मना करने पर बेटी की हत्या कर दी।वही घटना की जनकारी होने पर जिले के एसपी मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच जुट गये जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे है रेस्टोरेंट में एक युवती मिला है इस घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

 (रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)