Ayodhya Rape Case : गैंगरेप के आरोपी सपा नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजर

Ayodhya Rape Case : गैंगरेप के आरोपी सपा नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजरअयोध्या में गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान आरोपी की बेकरी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर बेकरी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही अन्य अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप यूपी के अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मुख्य

Written By :

SK Sharma

Updated

August 3, 2024

Ayodhya Rape Case : गैंगरेप के आरोपी सपा नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन, बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजरअयोध्या में गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान आरोपी की बेकरी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर बेकरी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। इसके साथ ही अन्य अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सपा नेता ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप

यूपी के अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के खिलाफ योगी सरकार एक्शन मोड में है। मोईद खान की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी। उप खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी को सील कर दिया और बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया। इसके बाद उसकी बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

अवैध संपत्ति पर चला बाबा का बुलडोजर

गौरतलब है कि पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं विधानसभा में यह मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की थी। उन्होंने उन्हें सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। अब महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपी की संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर गरज गया है। जानकारी के मुताबिक, तालाब की जमीन पर 3000 वर्ग फीट में बेकरी बनाई गई थी।

बेकरी के अलावा सपा नेता की 4 और संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है। दोपहर में ही निषाद पार्टी के नेता और योगी कैबिनेट में मंत्री संजय निषाद भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री निषाद रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं अपने समाज को कैसे सुरक्षा दे सकता हूं। इसके साथ ही उन्होंने सपा से अयोध्या सांसद पर भी गंभीर आरोप लगाए।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)