Ayodhya House Blast: अयोध्या जोरदार धमाका, 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

Ayodhya House Blast: अयोध्या में एक मकान जोरदार धमाके के साथ ढह गया। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी होते ही तुरंत वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। यह हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में हुआ। इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। Ayodhya House Blast: सीएम योगी ने जताया दुख सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर

Written By :

SK Sharma

Updated

October 10, 2025

Ayodhya House Blast

Ayodhya House Blast: अयोध्या में एक मकान जोरदार धमाके के साथ ढह गया। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी होते ही तुरंत वरिष्ठ अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। यह हादसा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में हुआ। इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

Ayodhya House Blast: सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “अयोध्या में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को मोक्ष, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि यह हादसा अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगला भारी गांव में गुरुवार देर शाम हुआ। धमाका इतना जोरदार था मकान ढह गया। हादसे के बाद अयोध्या पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अभी भी घटनास्थल पर हैं और जांच एवं राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि गांव के बाहर स्थित एक मकान की छत गिर गई है। तेज विस्फोट हुआ था।

गांव में दहशत का माहौल

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट रसोई में गैस या प्रेशर कुकर के कारण हुआ है, हालांकि जांच अभी जारी है। एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके की तलाशी ली। घर की पहचान पप्पू गुप्ता नाम के एक व्यक्ति के रूप में हुई है, जो हाल ही में गांव में आया था। जिलाधिकारी निखिल टी. ने बताया कि अभी तक विस्फोटक सामग्री के कोई निशान नहीं मिले हैं, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस दुर्घटना से गांव में दहशत का माहौल है। डीएम ने बताया कि प्रशासनिक टीमों ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)