ऐसे धरे गए जागरूकता के ‘जालसाज’…

बलिया– जनपद में सरकारी योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक करने के नाम पर ग्राम प्रधानों से वसूली करने वाले जालसाजों का पर्दाफास हो गया। देश में नटवरलालों की  कमी नहीं जो पैसा कमाने के लिए जालसाजी की ऐसी बिसात बिछाते है की उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है।  बलिया जनपद में भी नटवरलालों की एक ऐसे जालसाजी का पर्दाफास हुआ जो लगातार ग्राम प्रधानों को अपना शिकार बना रहे थे। जागरूक भारत नाम के एनजीओ को चलाने वाले कुछ लोग सागरपाली  गावं का निरीक्षण करने पहुंचे।  एनजीओं को सदस्यों ने  विकास कार्यों लेकर ग्राम प्रधान से जब बात की

Written By :

admin

Updated

April 11, 2018

बलिया– जनपद में सरकारी योजनाओं को लेकर जनता को जागरूक करने के नाम पर ग्राम प्रधानों से वसूली करने वाले जालसाजों का पर्दाफास हो गया। देश में नटवरलालों की  कमी नहीं जो पैसा कमाने के लिए जालसाजी की ऐसी बिसात बिछाते है की उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। 

बलिया जनपद में भी नटवरलालों की एक ऐसे जालसाजी का पर्दाफास हुआ जो लगातार ग्राम प्रधानों को अपना शिकार बना रहे थे। जागरूक भारत नाम के एनजीओ को चलाने वाले कुछ लोग सागरपाली  गावं का निरीक्षण करने पहुंचे।  एनजीओं को सदस्यों ने  विकास कार्यों लेकर ग्राम प्रधान से जब बात की तो उनको शक हुआ। ऐसे में जब ग्राम प्रधान ने निरीक्षण के लिए अनुमति पत्र  माँगा तो जालसाज आनाकानी करने लगे। जिलापंचायत अधिकारी को जब इन जालसाजों की सूचना मिली तो जिलाधिकारी के सामने एनजीओं के सदस्यों को पेश किया गया जहा जालसाजों की पोल खुल गई। 

जालसाजों की टीम गावों के निरीक्षण के लिए बाकायदा महगी गाड़ी का इस्तेमाल करती ताकि किसी को शक ना हो। सागरपाली गावं में भी जब निरीक्षण के लिए फर्जी एनजीओं की टीम पहुंची तो गावं में बने आवास और शुचालयों का निरीक्षण किया। जनता उनकी बातों में उलझी रहे इसके लिए ये जालसाज लाभार्थियों को गलत जानकारी देते हुए बताते थे की शोचालय के लिए सरकार बारह हज़ार की जगह 18 हज़ार दे रही है ताकि लोग गावं के प्रधान से नाराज हो और ग्राम पप्रधान से जालसाज अवैध वसूली कर सके। 

जागरूक भारत नई  दिल्ली के नाम से जागरूकता फैलाने वाले जालसाजों ने बाकायदा बलिया शहर में एक आफिस भी बना रखा है जहा कुछ युवाओं को कर्मचारी के तौर पर रखा भी गया है। ख़ास बात ये है की एनजीओं के एमडी की तरफ से इन लोगों को मीडिया लिखा हुआ आईकार्ड भी दिया गया। हालकि इस मामले में ग्राम प्रधानों की तरफ से बलिया कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। 

(रिपोर्ट – मनोज चतुर्वेदी , बलिया )