सियाचिन में ग्लेशियर के पास हिमस्खलन, सेना के 4 जवान शहीद, 2 पोर्टरों की भी मौत

0 58

न्यूज डेस्क– सियाचिन ग्लेशियर में हुए भीषण हिमस्खलन में भारतीय सेना के 4 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा 2 पोर्टरों की भी मौत हुई है। इस कठिन क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हिमस्खलन हुआ, जिसमें गश्‍ती दल के 8 जवान फंस गए।

Related News
1 of 1,054

आर्मी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सियाचिन के उत्तरी ग्लेशियर के पास 3:30 बजे 18,000 फीट की ऊंचाई पर यह हादसा हुआ। सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन की चपेट आए जवान 8 सदस्यीय पट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। जवानों को बचाने के लिए सेना ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खराब मौसम के बीच चलाए गए सर्च ऑपरेशन में इन जवानों को बर्फ से निकाला गया था।

गंभीर हालत में सेना की टीमों ने इन जवानों का इलाज शुरू किया। इस बीच 4 जवानों की हालत ज्यादा बिगड़ी और वे शहीद हो गए। इसके अलावा दो सिविल पोर्टरों की भी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। बता दें कि ग्लेशियर पर ठंड के मौसम के दौरान हिमस्खलन की घटनाएं आम हैं। साथ ही यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...