ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा,चोरी की 13 बाइक बरामद

श्रावस्ती — मल्हीपुर पुलिस ने मुखबिर की सुुचना पर अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से अलग अलग जनपदों से चुराई गयी तेरह बाइकें बरामद हुई हैं । ये सभी चोरी की बाइकों को नेपाल बेचने के लिये ले जा रहे थे तभी इनको गिरफ्तार कर लिया गया । मल्हीपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलें नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चौबेडीह गांव के पास घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार

Written By :

admin

Updated

January 12, 2019

श्रावस्ती — मल्हीपुर पुलिस ने मुखबिर की सुुचना पर अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा करते हुये चार लोगों को गिरफ्तार किया है । इनके पास से अलग अलग जनपदों से चुराई गयी तेरह बाइकें बरामद हुई हैं ।

ये सभी चोरी की बाइकों को नेपाल बेचने के लिये ले जा रहे थे तभी इनको गिरफ्तार कर लिया गया । मल्हीपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिलें नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चौबेडीह गांव के पास घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया इनके पास से अलग अलग जनपदों से चुराई गई तेरह बाइकें बरामद हुईं।पुलिस द्वारा पूछताछ में चारो गिरफ्तार लोगो ने बताया कि हम लोग अलग अलग जनपदों से मोटरसाइकिलें चुराकर नेपाल समेत आसपास के जिलों बेचने का काम करते थे ।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये लोगों की पहचान विश्राम , पप्पू , परशु व तोताराम के रूप में हुई है । ये लोग आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर उसे नेपाल में बेच देते थे । इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा । इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जा रहा है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,श्रावस्ती)