ऑस्ट्रेलिया ने चेज़ किया टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

स्पोर्ट्स डेस्क — न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाल 244 रनों का लक्ष्य चेज़ कर इतिहास रच दिया है.बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 ट्राई सीरीज़ में आज रनों की बाढ़ आ गई जिसे आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट बाकी रहते अपने पक्ष में कर लिया.  दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने विशाल 243 रनों का स्कोर बना डाला. न्यूज़ीलैंड के लिए ओपनर मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने बेजोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 10.4 ओवरों में 132

Written By :

admin

Updated

February 16, 2018

स्पोर्ट्स डेस्क — न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विशाल 244 रनों का लक्ष्य चेज़ कर इतिहास रच दिया है.बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 ट्राई सीरीज़ में आज रनों की बाढ़ आ गई जिसे आखिर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट बाकी रहते अपने पक्ष में कर लिया.

 दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम ने विशाल 243 रनों का स्कोर बना डाला. न्यूज़ीलैंड के लिए ओपनर मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो ने बेजोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 10.4 ओवरों में 132 रनों की साझेदारी कर डाली. हालांकि मुनरो 76 रन बनाकर आउट हो गए इस दौरान उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया.लेकिन दूसरे छोर पर रनों की बारिश जारी रही. मार्टिन गुप्टिल ने टी20 क्रिकेट का दूसरा शतक पूरा किया, साथ ही वो टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए.

 रैना ने बयां किया अपना दर्द, कहा- ‘अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद किया बाहर’

वहीं 244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने करारा जवाब देते हुए डार्सी शॉर्ट और डेविड वॉर्नर की मदद से पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 121 रन जोड़ दिए.24 गेंदों में 59 रनों की पारी खेल वॉर्नर, सोढी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन डार्सी का बल्ला नहीं थमा और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया.डार्सी ने महज़ 44 गेंदों में 76 रन बनाकर अपनी टीम की जीत की नींव रखी.

IPL 11:ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिस लिन को मिल सकती हैं KKR की कप्तानी

डार्सी और वॉर्नर के अलावा मैक्सवेल ने भी 14 गेंदों में 31 रन व फिंच ने 14 गेंदों में आतिशी 36 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई.इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट गंवाकर 18.5 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया और टी20 क्रिकेट में सबसे सफल रनचेज़ का इतिहास रच दिया.