राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले दो मौलानाओं (Maulanas) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों मौलानाओं ने अब तक एक हजार हिन्दुओं का धर्मांतरण कराया है। साथ ही इन पर विदेशी फंडिंग का आरोप भी लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें..500 के पुराने बेकार नोट के बदले पाएं 10,000 रुपये….यहां करें संपर्क…
दो मौलाना गिरफ्तार
जहांगीर और उमर,कई लोगों का धर्मांतरण बड़ी संख्या में करवा चुके हैं।
कई लड़कियों की धर्मांतरण के बाद करवाई है शादी
दोनों आरोपियों पर धारा 420,120-बी,153-a 153-b 295 और 511 के तहत दर्ज किया मुकदमा।एटीएस जल्द ही गिरफ्तार अभियुक्तों को करेगी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत pic.twitter.com/mn1RqBtEMZ
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) June 21, 2021
पकड़े गए दोनों मौलाना (Maulanas) जहांगीर और उमर गौतम लखनऊ के एक बड़े इस्लामिक संस्थान से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस इन दोनों मौलानाओं से चार दिन से पूछताछ कर रही है। एटीएस के अफसरों को कहना है कि ये लोग गरीब हिंदुओं को निशाना बनाते थे और अब तक एक हजार से ज्यादा हिंदुओं का धर्मांतरण कर चुके हैं।
एटीएस का कहना है कि ये दोनों मौलाना (Maulanas) ज्यादा मूक बधिर और महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवाते थे। इन दोनों का नाम रामपुर से जुड़े धर्मांतरण के मामले में भी सामने आ रहा है।
ये भी पढ़ें..सिपाहियों को पसंद आ रहीं विभागीय दुल्हनियां…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

