जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, एक जवान शहीद

न्यूज डेस्क — जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात हुए एक आतंकी हमले में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. खबरों के अनुसार आतंकियों ने नौगाम के एक पावर ग्रिड प्‍लांट के बाहर हमला किया जिससे वहां तैनात सीआईएसएफ के एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गये हैं. बता दें कि जब आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया उस वक्त एएसआई राजेश कुमार  नौगाम में स्थित बिजली ग्रिड की सुरक्षा के लिए तैनात थे.घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब एएसआई राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे. तभी आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले

Written By :

admin

Updated

October 27, 2018

न्यूज डेस्क — जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात हुए एक आतंकी हमले में सीआईएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. खबरों के अनुसार आतंकियों ने नौगाम के एक पावर ग्रिड प्‍लांट के बाहर हमला किया जिससे वहां तैनात सीआईएसएफ के एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गये हैं.

बता दें कि जब आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया उस वक्त एएसआई राजेश कुमार  नौगाम में स्थित बिजली ग्रिड की सुरक्षा के लिए तैनात थे.घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब एएसआई राजेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे. तभी आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में उनकी मौत हो गई. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में जुट गयी है.