लखनऊः लोकभवन में लगी अटल प्रतिमा बनी नया सेल्फी पॉइंट

लखनऊ –यूपी की राजधानी लखनऊ में लोकभवन में हाल ही में स्थापित हुई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शहर में नया सेल्फी पॉइंट बन गई है। दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लोकभवन के दरवाजे रविवार को आम नागरिकों के लिए खोले जाते हैं जहां सैकड़ों की तदात में लोग अटल जी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते हैं। बता दें कि पिछले महीने 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी पीतल की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया था। बता दें कि लोकभवन में ही मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित

Written By :

SK Sharma

Updated

January 14, 2020

लखनऊ –यूपी की राजधानी लखनऊ में लोकभवन में हाल ही में स्थापित हुई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा शहर में नया सेल्फी पॉइंट बन गई है।

दरअसल सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लोकभवन के दरवाजे रविवार को आम नागरिकों के लिए खोले जाते हैं जहां सैकड़ों की तदात में लोग अटल जी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ सेल्फी लेते हैं। बता दें कि पिछले महीने 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी पीतल की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया था।

Image result for लखनऊ में अटल प्रतिमा बनी नया सेल्फी पॉइंट"

बता दें कि लोकभवन में ही मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित है। जिसको देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने लोकभवन की सुरक्षा बढ़ा दी है।लोकभवन परिसर के सामने के दरवाजे पर, जहां प्रतिमा स्थापित है, लगभग 100 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। प्रतिमा देखने आने वालों को लोकभवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है और प्रवेश से पहले सभी आगंतुकों की सघन जांच की जाती है। प्रत्येक आगंतुक की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज की जाती है और सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि कैद होती है।