सपाई सेठ हुए भगवाधारी !

लखनऊ–समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। सेठ और नागर ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था।  बता दें कि संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। उनके यादव परिवार के साथ बहुत ही पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ सेंट्रल उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े बिल्डरों में से एक हैं। बताया जाता है कि संजय सेठ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के बिजनस पार्टनर भी हैं। संजय सेठ के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में

Written By :

admin

Updated

August 10, 2019

लखनऊ–समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। सेठ और नागर ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। 

बता दें कि संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। उनके यादव परिवार के साथ बहुत ही पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ सेंट्रल उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े बिल्डरों में से एक हैं। बताया जाता है कि संजय सेठ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के बिजनस पार्टनर भी हैं। संजय सेठ के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में एसपी के सिर्फ दस सांसद रह गए हैं। संजय सेठ को यादव परिवार (अखिलेश यादव) का काफी करीबी माना जाता रहा है।