रमजान खत्म होते ही इन 3 मशहूर व्यक्तियों को उतारा जाएगा मौत के घाट !

न्यूज डेस्क — रमजान खत्म होते ही सऊदी अरब में तीन प्रमुख स्कॉलर को सजा-ए-मौत दी  जाएगी. इनमें सलमान अल अवदाह अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि पाने वाले सुधारवादी हैं, अवद अल करनी उपदेशक, अकेडमिक और लेखक हैं, जबकि अली अल ओमारी जाने माने ब्रॉडकास्टर हैं. इन पर कथित तौर से आतंकवाद के आरोप हैं.  मिल रही जानकारी के मुताबिक रमजान का महीना खत्म होते ही इन्हें दोषी करार दिया जाएगा और मौत की सजा सुना दी जाएगी.हालांकि आधिकारिक रूप से इस मामले पर अभी सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है.मीडिया रिपोर्ट में एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि

Written By :

admin

Updated

May 22, 2019

न्यूज डेस्क — रमजान खत्म होते ही सऊदी अरब में तीन प्रमुख स्कॉलर को सजा-ए-मौत दी  जाएगी. इनमें सलमान अल अवदाह अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि पाने वाले सुधारवादी हैं, अवद अल करनी उपदेशक, अकेडमिक और लेखक हैं, जबकि अली अल ओमारी जाने माने ब्रॉडकास्टर हैं. इन पर कथित तौर से आतंकवाद के आरोप हैं. 

मिल रही जानकारी के मुताबिक रमजान का महीना खत्म होते ही इन्हें दोषी करार दिया जाएगा और मौत की सजा सुना दी जाएगी.हालांकि आधिकारिक रूप से इस मामले पर अभी सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है.मीडिया रिपोर्ट में एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि बीते महीने सऊदी में 37 लोगों को मौत की सजा देना एक ‘ट्रायल बैलून’ था. इससे ये अनुमान लगाया गया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाला विरोध कितना असरकारी है.

सऊदी के लंबे वक्त तक विपक्षी चेहरे रहे और इंस्टीट्यूट फॉर गल्फ अफेयर्स के प्रमुख अली अल अहमद का कहना है कि तीन प्रमुख लोगों की जान लेना ऐसा अपराध है जिससे सऊदी नागरिकों को आत्मसमर्पण के लिए डराया जा रहा है.