हत्या के मामले में फरार 25 हजार का इनामी अरेस्ट

दबंग प्रधान सहित 4 हत्या के आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है.

Written By :

Shweta Singh

Updated

September 21, 2019

एटा–एटा में पुलिस को एक माह पूर्व बहुचर्चित शीतलपुर हत्याकांड मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर में एक युवक की हत्या की घटना में वाॅछित चल रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश रजत को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

दबंग प्रधान सहित 4 हत्या के आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाकी बचे 2 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आपको बता दें कि एक माह पूर्व थाना कोतवाली नगर के शीतल पुर में दबंग प्रधान सहित उसके 6 गुर्गों ने दबंगई दिखाते हुए गाँव के ही 2 लोगो मे सीधे गोली मार दी थी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बियक्ति गंभीर घायल हो गया था और हत्या करने के बाद ये आरोपी पुलिस को चुनॉति देकर फरार हो गए थे। तभी एटा एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने थाना कोतवाली नगर के एसएचओ को सख्ती से निर्देश देते हुए हत्या के मामले में फरार आरोपियों पर 25,25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तार के लिए प्रयास सिरु कर दिए।

मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया आरोपी रजत को माया पैलेस के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)