कुशीनगर में सेना का फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर — उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वायुसेना का जैगुआर फाइटर प्लेन क्रैश गया। घटना के वक्त प्लेन में सिर्फ एक पायलट मौजूद थे। विमान का संतुलन बिगड़ने के बाद पायलट पैराशूट की मदद से बाहर निकल गए। उन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है। बता दें कि कुशीनगर के हेतिमपुर के पास खेत में प्लेन क्रैश होकर गिर गया। नीचे गिरते ही विमान में आग लग गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस संबंध में वायुसेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Written By :

admin

Updated

January 28, 2019

कुशीनगर — उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वायुसेना का जैगुआर फाइटर प्लेन क्रैश गया। घटना के वक्त प्लेन में सिर्फ एक पायलट मौजूद थे। विमान का संतुलन बिगड़ने के बाद पायलट पैराशूट की मदद से बाहर निकल गए। उन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है।

बता दें कि कुशीनगर के हेतिमपुर के पास खेत में प्लेन क्रैश होकर गिर गया। नीचे गिरते ही विमान में आग लग गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि विमान ने गोरखपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस संबंध में वायुसेना की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।