कानपुरः मोदी के लिये BJP कार्यकर्ताओं ने कुछ ऐसा रूप धारण कर किया हवन-पूजन

कानपुर–देश में अलग-अलग तरह से जीत के लिए लोग कुछ न कुछ कर रहे हैं | कहीं कुछ लोग हवन पूजन कर रहे हैं तो कहीं लोग मोदी के जिताने के लिए काले जादू का भी सहारा ले रहे हैं | देश भर में हुए लोकसभा के आम चुनाव में नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक बार फिर मोदी सरकार” के लिये किदवई नगर स्थित राघव-माधव मंदिर में चौकीदार के भेष में हवन-पूजन का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ भाजपा को देश भर में जीत दिलाने और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने

Written By :

admin

Updated

May 22, 2019

कानपुर–देश में अलग-अलग तरह से जीत के लिए लोग कुछ न कुछ कर रहे हैं | कहीं कुछ लोग हवन पूजन कर रहे हैं तो कहीं लोग मोदी के जिताने के लिए काले जादू का भी सहारा ले रहे हैं |

देश भर में हुए लोकसभा के आम चुनाव में नतीजों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक बार फिर मोदी सरकार” के लिये किदवई नगर स्थित राघव-माधव मंदिर में चौकीदार के भेष में हवन-पूजन का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोचारण के साथ भाजपा को देश भर में जीत दिलाने और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये हवन किया गया।

हवन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपने चेहरे पर पीएम मोदी का मुखौटा भी पहन रखा था।उनका कहना था कि जिस तरह से पीएम मोदी ने देश का विकास किया है उसके लिये एक बार फिर उनका पीएम बनना बहुत जरूरी है।जिसको लेकर आज उन्होंने हवन कर ईश्वर से जीत की मांग की है।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)