अरबाज़ खान ने कबूल किया अपना गुनाह, कहा- IPL में हार गया था 2.75 करोड़

मनोरंजन डेस्क — आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोपों से घिरे सलमान खान के भाई अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टा लगाने की बात कुबूल कर ली है.उन्होंने माना वह पिछले साल आइपीएल के मैचों में सट्टा लगाया था और 2.75 करोड़ रुपये हारे थे.  सूत्रों के मुताबिक अपना गुनाह कुबूलते हुए अरबाज ने ये भी कहा कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे. यही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका सट्टेबाजी करना परिवार को पसंद नहीं था. दरअसल सट्टेबाजी के मामले में अरबाज से ठाणे क्राइम

Written By :

admin

Updated

June 2, 2018

मनोरंजन डेस्क — आईपीएल में सट्टा लगाने के आरोपों से घिरे सलमान खान के भाई अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टा लगाने की बात कुबूल कर ली है.उन्होंने माना वह पिछले साल आइपीएल के मैचों में सट्टा लगाया था और 2.75 करोड़ रुपये हारे थे.

 सूत्रों के मुताबिक अपना गुनाह कुबूलते हुए अरबाज ने ये भी कहा कि वो बुकी सोनू जालान को पिछले पांच सालों से जानते थे. यही नहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि उनका सट्टेबाजी करना परिवार को पसंद नहीं था.

दरअसल सट्टेबाजी के मामले में अरबाज से ठाणे क्राइम ब्रांच के अफसरों ने पूछताछ की है, जिनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा भी शामिल हैं. बता दें कि बुकी सोनू जालान ने पुलिस पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अरबाज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था. अरबाज पर आरोप है कि वो सोनू जालान के जरिए ही मैचों में सट्टा लगाते थे.बताया यहा भी जा रहा है कि इन्हीं बूरी आदतों के मलाइक से तलाक हुआ था.

सूत्रों के मुताबिक सोनू अरबाज़ खान को धमका भी रहा था, बेटिंग में अरबाज़ करीब 2.75 करोड़ रुपये हार गए थे और उन्हें ये रकम सोनू जालान को देनी थी लेकिन ऐसा नहीं करने की वजह से वो अरबाज को पैसों के लिए धमका रहा था, जिसकी शिकायत अरबाज़ ने पुलिस में नहीं की थी. ये बात खुद सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताई है.

आपको बता दें की भारत में सट्टा खेलना ग़ैरक़ानूनी है. यही वजह है कि इस मामले में अरबाज़ की मुश्किले बढ़ सकती हैं. इससे पहले साल 2013 में सट्टा लगाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक गुरुनाथ मययप्पन को गिरफ्तार किया था.