सीएम योगी ने गले की फांस बने अपने मंत्री को किया बर्खास्त

लखनऊ–कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के दौरान हद पार कर दी। सरकार को लगातार असहज कर रहे मंत्री को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त करने की सिफरिश की है।  राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर ओम प्रकाश राजभर को मंत्री पद से मुक्त करने के लिए सीएम योगी की सिफारिश मंजूर कर ली है। सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार सुबह ट्वीट किया गया था, ‘योगी आदित्यनाथ ने महामहिम राज्यपाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की सिफारिश की।’

Written By :

admin

Updated

May 20, 2019

लखनऊ–कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव के दौरान हद पार कर दी। सरकार को लगातार असहज कर रहे मंत्री को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बर्खास्त करने की सिफरिश की है। 

राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर ओम प्रकाश राजभर को मंत्री पद से मुक्त करने के लिए सीएम योगी की सिफारिश मंजूर कर ली है। सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार सुबह ट्वीट किया गया था, ‘योगी आदित्यनाथ ने महामहिम राज्यपाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की सिफारिश की।’ इसके बाद राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी। 

हालांकि इस पर ओमप्रकाश राजभर का कहना है, ‘मैंने तो पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था, अब उनका जो मन हो वह करें। वह कह रहे थे कि हम उनकी पार्टी से चुनाव लड़ें, ऐसा करने पर तो हमारी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाता। जिस विचार को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, वह खत्म हो जाता।’