टीवी का मशहूर फैमिली ड्रामा शो ‘अनुपमां’ आए दिन अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न के जरिए दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखता है। यही कारण है कि ये शो लगभग हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है।
ये भी पढ़ें..भाजपा नेता की कार में EVM बरामद ! 4 अधिकारी सस्पेंड…
वहीं अब अब शो के फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर आ रही है। खबर ये है कि ‘अनुपमां’ की लीड एक्ट्रेस यानी रुपाली गांगुली व उनके ऑनस्क्रीन बेटे आशीष मेहरोत्रा को कोरोना संक्रमित पाया गया हैं। उन्होंने खुद ये जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ एक मजेदार पोस्ट भी लिखा है।
रुपाली शेयर किया फनी पोस्ट…
MA CORONA DEVI 🙏🏻 Tu hai ki nahi 💔💔 mild to asymptomatic 🤦🏻♀️ This is one positive I didn’t want to be ….
despite the husband taking all the precautions and @directors cut taking all the precautions – I still managed to get it😩 #StaySafe #coronapositive pic.twitter.com/bpUipPLJSf— Rupali Ganguly (@TheRupali) April 2, 2021
अनुपमां यानी रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी एक फनी फोटो साझा की है, जिसमें को ट्रेडिशनल कपड़े पहने सजी-धजी, एक बैग लिए माथे पर हाथ रखे बैठी हैं और मुस्कुराकर पोज दे रही हैं। उन्होंने इस फोटो में अपने सिर पर एक हेलमेट भी पहन रखा है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए रुपाली एक मजेदार कैप्शन लिखा है है।
रुपाली ने कैप्शन में लिखा- ‘मां कोरोना देवी, तू है कि नहीं… (mild to asymptomatic) ये क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, जब हुआ, तब हुआ… छोड़ो ये ना पूछो। ये ऐसा पॉजिटिव है, जो मुझे नहीं होना था। सभी अपना ध्यान रखिए और सुरक्षित रहिए। मेरे परिवार और अनुपमां परिवार पर अपना प्यार बरसाते रहिए। आप, रुद्रांश, अश्विन वर्मा और पूरी यूनिट को निराश करने के लिए माफी मांगती हूं। रंजन शाही आपके द्वारा सारी सावधानियां बरतने के बाद भी पता नहीं कहां से हो गया।’
खुद को किया क्वारंटाइन…
उन्होंने आगे बताया- ‘मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया और अपने परिवार और दूसरे मनुष्यों से अलग कर लिया है। परिवार का टेस्ट हो चुका है, रिपोर्ट का इंतजार है… उनके लिए प्रार्थना करिएगा। यूनिट का भी टेस्ट हो रहा है… प्लीज प्यार, हीलिंग और प्रार्थनाएं भेजिए मेरी और अनुपमां फैमिली के लिए’।
ये भी पढ़ें..सुहागरात पर नवविवाहित भाभी की देवर ने लूटी इज्जत, ससुरालियों ने दिया साथ…
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

