कलयुगी मां ने ईंटोें से कुचलकर की बेटे की हत्या , दोनों बेटों संग फरार

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गाँव में माँ बेटे के रिश्तो को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है , जहाँ माँ अपने दो बेटो के साथ मिलकर अपने मंझले बेटे की ईंटोें से कुचलकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए खेतो में ले जाकर बेटे के शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। गाँव वालो ने शव को जलता देख पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी माँ व दोनों सगे भाइयों की

Written By :

admin

Updated

March 20, 2018

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गाँव में माँ बेटे के रिश्तो को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है , जहाँ माँ अपने दो बेटो के साथ मिलकर अपने मंझले बेटे की ईंटोें से कुचलकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए खेतो में ले जाकर बेटे के शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। गाँव वालो ने शव को जलता देख पुलिस को सुचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी माँ व दोनों सगे भाइयों की तलाश में जुट गई। वहीँ इस हत्याकांड के बाद से गाँव में सनसनी फैली हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया की पिता के स्वर्गवास के बाद मझला बेटा परिवार चलाता था और अक्सर शराब पीकर घर में आकर भाइयो के साथ गली गलौज किया करता था । तभी माँ मंझले बेटे को डाटने लगी तभी बेटे ने हसिया निकाल माँ के ऊपर हमला कर दिया ।

माँ के शरीर पर जख्म के निशान देखकर बड़े बेटे और छोटे बेटे ने माँ के साथ मिलकर मंझले बेटे की ईंट से कुचलकर पिटाई कर दी और खेतो में ले जाकर मिटटी का तेल डाल आग लगा दिया। वहीँ पुलिस ने बताया की माँ ने अपने दो बेटो के साथ मिलकर मंझले बेटे की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए शव में आग लगा दिया था ।जिसकी सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फरार माँ बेटो की तलाश की जा रही है |

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )