श्रेष्ठा ठाकुर की गाड़ी को रोडवेज बस ने मारी टक्कर,बाल – बाल बची लेडी सिंघम

बाराबंकी– लखनऊ- बाराबंकी हाईवे पर शाहाबपुर के निकट एक दुर्घटना में सर्किल सीओ श्रेष्ठा सिंह ठाकुर की जान जाते – जाते बच गयी। दलअसल सरकारी जीप में बहराइच सीओ रिसिया सर्किल श्रेष्ठा ठाकुर सरकारी काम से लखनऊ हाईकोर्ट जा रही थीं। जैसे ही श्रेष्ठा ठाकुर की गाडी लखनऊ – बाराबंकी हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबपुर के निकट पहुंची ; तभी एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हालाँकि गाड़ी में बैठी श्रेष्ठा ठाकुर बाल-बाल बच गईं। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना

Written By :

admin

Updated

December 14, 2017

बाराबंकी– लखनऊ- बाराबंकी हाईवे पर शाहाबपुर के निकट एक दुर्घटना में सर्किल सीओ श्रेष्ठा सिंह ठाकुर की जान जाते – जाते बच गयी। दलअसल सरकारी जीप में बहराइच सीओ रिसिया सर्किल श्रेष्ठा ठाकुर सरकारी काम से लखनऊ हाईकोर्ट जा रही थीं।

जैसे ही श्रेष्ठा ठाकुर की गाडी लखनऊ – बाराबंकी हाईवे पर मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहबपुर के निकट पहुंची ; तभी एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हालाँकि गाड़ी में बैठी श्रेष्ठा ठाकुर बाल-बाल बच गईं। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल घटना के बाद सीओ लखनऊ हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गई। 

बता दे बुलंदशहर के सयाना सर्किल की इंचार्ज रहीं चर्चित अफसर श्रेष्ठा ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद के बाद बहराइच ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के मसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर की गरमागरमी का वीडियो वायरल हुआ था।