ICC Womens T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन खेला जाएगा Ind vs Pak महामुकाबला

ICC Womens T20 World Cup 2024 Schedule , दुबईः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के संशोधित कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट का यह कुंभ 3 अक्टूबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होगा और 20 अक्टूबर को फाइनल के साथ समाप्त होगा। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। जबकि भारत-पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित महामुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

ICC Womens T20 World Cup 2024: 10 टीमों में होगा घमासान

महिला टी-20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। हर टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। आईसीसी ने कहा कि सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे तय किया गया है। टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

ICC Womens T20 World Cup 2024 Schedule

3 अक्टूबर गुरुवार स्कॉटलैंड VS बांग्लादेश – शारजाह

3 अक्टूबर गुरुवार पाकिस्तान VS श्रीलंका – शारजाह

4 अक्टूबर शुक्रवार दक्षिण अफ्रीका VS वेस्टइंडीज – दुबई

4 अक्टूबर शुक्रवार भारत VS न्यूजीलैंड – दुबई (6 PM)

5 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश VS इंग्लैंड – शारजाह

5 अक्टूबर शनिवार ऑस्ट्रेलिया VS श्रीलंका शारजाह

6 अक्टूबर रविवार भारत vs पाकिस्तान दुबई (2 PM)

6 अक्टूबर रविवार वेस्टइंडीज Vs स्कॉटलैंड – दुबई

7 अक्टूबर सोमवार दक्षिण अफ्रीका VS इंग्लैंड – शारजाह

8 अक्टूबर मंगलवार ऑस्ट्रेलिया VS न्यूजीलैंड शारजाह

9 अक्टूबर बुधवार दक्षिण अफ्रीका VS स्कॉटलैंड -दुबई

9 अक्टूबर बुधवार भारत vs श्रीलंका – दुबई (6 PM)

10 अक्टूबर गुरुवार बांग्लादेश VS वेस्टइंडीज – शारजाह

11 अक्टूबर शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया VS पाकिस्तान दुबई

12 अक्टूबर शनिवार न्यूजीलैंड VS श्रीलंका – शारजाह

12 अक्टूबर शनिवार बांग्लादेश VS दक्षिण अफ्रीका – दुबई

13 अक्टूबर रविवार इंग्लैंड VS स्कॉटलैंड – शारजाह

13 अक्टूबर रविवार भारत vs ऑस्ट्रेलिया– शारजाह (6 PM)

14 अक्टूबर सोमवार पाकिस्तान VS न्यूजीलैंड- दुबई

15 अक्टूबर मंगलवार इंग्लैंड VS वेस्टइंडीज- दुबई

17 अक्टूबर गुरुवार पहला सेमीफाइनल -दुबई

18 अक्टूबर शुक्रवार दूसरा सेमीफाइनल- शारजाह

20 अक्टूबर रविवार फाइनल- दुबई

ICC Womens T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी , दयालन हेमलता, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, राधा यादव, सजना सजीवन।

ट्रैवलिंग रिजर्व: तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।

नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व: प्रिया मिश्रा, राघवी बिस्ट।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Icc t20 womensICC WomenT20 World Cup 2024 ScheduleT20 World Cup 2024 schedule IndiaT20 World Cup 2024 schedule venueWomenworld cup 2024 revised schedule india