बिहार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान भगदड़ मचने से 3 की दर्दनाक मौत

बेगूसराय — बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की सुबह स्नान-पूजा कर लौट रहे लोगों में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बुजुर्ग महिलाएं हैं।

जिले के आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। बता दें कि सिमरिया में अर्द्ध कुंभ भी चल रहा है। 

शनिवार की सुबह से ही बेगूसराय के सिमरिया घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे। लेकिन इसी दौरान भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग इस घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है। 

Comments (0)
Add Comment