सरकारी बंगले से टोंटी-पलंग-सोफा उठा ले गए तेजस्वी यादव, BJP ने राजद पर लगाएं गंभीर आरोप

Tejashwi Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया जाएगा। वे विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

भाजपा ने तेजस्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि बंगला खाली करते समय वे बाथरूम से टब और बेसिन का नल भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा वे हाइड्रोलिक बेड, नल, महंगा सोफा और एयर कंडीशनर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझकर अपने साथ ले गए हैं।

सम्राट चौधरी के निजी सहायक शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा, “हम मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम सिर्फ लोगों के बीच सच्चाई पेश कर रहे हैं। आप लोग खुद बंगले में आकर देख सकते हैं कि कितनी चीजें गायब कर दी गई हैं। 20 से ज्यादा एसी गायब हैं। रसोई से आरओ और फ्रिज गायब हैं। बिल्डिंग के अलावा यहां कुछ भी नहीं बचा है। इस बंगले में दो हाइड्रोलिक बेड थे, वो भी गायब हो गए हैं। तेजस्वी अपने साथ एसी, कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान भी ले गए हैं।”

RJD ने आरोपों को किया खारिज

राजद ने भाजपा के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और इसे सस्ती राजनीति से प्रेरित बताया है। राजद नेताओं का कहना है कि भाजपा के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। यह आरोप सिर्फ तेजस्वी यादव की छवि खराब करने की नीयत से लगाया जा रहा है, जिसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेताओं का कहना है कि वे बिल्डिंग निर्माण की ओर से दी गई सूची लेकर आएंगे।

बता दें कि सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले यहां रंग-रोगन का काम किया जा रहा है। अभी बंगले में कई जगहों पर मरम्मत का काम भी चल रहा है। मिस्त्री लगातार इन कामों को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Bihar NewsGovernment BungalowMoneycontrol HindiPATNA NEWSRJD leaderSamrat ChaudharyTejashwi YadavTejashwi's Government Bungalow