लखनऊ में महिला के कपड़े फाड़े, किया दुष्कर्म का प्रयास, पति को भी पीटा

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मंगलवार रात तीन युवकों ने महिला के कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे पति को आरोपियों ने खूब पीटा। वहीं इस मामले में पुलिस ने सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

सीतापुर जनपद निवासी महिला जानकीपुरम स्थित एक प्लॉट में परिवार संग रहती है। पीड़िता का कहना है कि मंगलवार रात करीब दस बजे वह शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान मड़ियांव गांव निवासी राजू व उसके दो साथी वहां आ पहुंचे। तीनों ने मिलकर उसे पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर हैवानों ने कपड़े फाड़ दिये और दुराचार का प्रयास किया।

पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया। चींख-पुकार सुनकर पति मदद के लिए दौड़ा। इस पर आरोपितों ने उसे जमकर पीटा और फिर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित दम्पत्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए मामले में महज छेड़छाड़ की ही रिपोर्ट दर्ज कर। आरोप है कि पुलिस ने केस पर दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट की धारा नहीं लगायी।

Comments (0)
Add Comment